नमाना के तेजाजी मंदिर से दान पेटी चोरी:चोर 10-12 हजार रुपए लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

बूंदी के नमाना कस्बे में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे तलाई मोहल्ले स्थित तेजाजी महाराज मंदिर में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें से 10-12 हजार रुपए की नगदी चुरा ली और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। चोरी की सूचना मिलने पर ग्रामीण जागे और चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने नजदीक के पुलिस थाने को सूचित किया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों में चोरों की खोजबीन की, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। सुबह इस चोरी की घटना को लेकर मंदिर कमेटी से जुड़े सदस्यों ने पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जमुना शंकर सुमन, पुजारी हीरालाल प्रजापत, शिवराज सेन, लोकेश सुमन, सत्यनारायण मीणा, लेखराज सुमन और सीताराम मीणा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। नमाना थाना से एसआई गौरीशंकर मीणा ने बताया कि रात्रि में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन की, लेकिन चोर फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है और खोजबीन जारी है। एसआई मीणा ने यह भी कहा कि पुलिस रात्रि गश्त करती है, लेकिन चोर किस वक्त चोरी को अंजाम दे गए, इसका पता नहीं चल पाया। कंटेंट – शिवराज राठौर नमाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *