नया अराइवल हॉल एयरपोर्ट हुआ रोशन

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट का नया अराइवल हॉल रात में रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। ऊपर से देखने पर टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन, रनवे और सिटी साइड का ट्रैफिक साफ दिखता है, जो एयरपोर्ट की 24 घंटे काम करने की क्षमता को दर्शाता है। पूरी तरह तैयार अराइवल हॉल अपनी आधुनिक वास्तुकला और दूर से ही नजर आने वाली भव्यता के साथ अब यात्रियों का स्वागत करेगा। टर्मिनल परिसर, सर्कुलेशन रोड और पार्किंग एरिया में आधुनिक और ऊर्जा बचाने वाली लाइटिंग लगाई गई है। इससे रात के समय उड़ानों का संचालन सुरक्षित और बिना रुकावट के हो सकेगा। पूरी लाइटिंग व्यवस्था एयरपोर्ट को एक अलग और आकर्षक पहचान देती है। नए अराइवल हॉल के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले यात्रियों की सुविधाएं अलग-अलग फ्लोर पर होंगी। यह व्यवस्था मध्य प्रदेश में पहली बार लागू की जा रही है। इसे देश के बड़े शहरों के एयरपोर्ट्स की तर्ज पर बनाया गया है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, भीड़ कम होगी और सिटी साइड ट्रैफिक पर भी दबाव घटेगा। साथ ही एयरपोर्ट की काम करने की क्षमता और व्यवस्था बेहतर होगी। ये खास आधुनिक वास्तुकला और ऊर्जा बचाने वाली लाइटिंग से होगा यात्रियों का स्वागत अलग फ्लोर पर अराइवल-डिपार्चर, मध्य प्रदेश में पहली बार यह व्यवस्था लागू होगी सिटी साइड ट्रैफिक का दबाव घटेगा और एयरपोर्ट संचालन क्षमता बेहतर होगी भोपाल की बदलती आधुनिक पहचान… रोशनी से नहाया यह राजाभोज एयरपोर्ट न केवल यात्रियों को एक विश्वस्तरीय, सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान कर रहा है, बल्कि भोपाल की बदलती, आधुनिक और प्रगतिशील पहचान को भी सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है, जिससे राजधानी एक भविष्य की जरूरत के केंद्र के रूप में स्थापित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *