नरसिंहपुर के नंगवारा में तेंदुए ने किया गाय का शिकार:गांववालों में दहशत, जंगल की ओर आना-जाना बंद किया

नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील में आने वाले नंगवारा गांव के जंगलों में रविवार को तेंदुए ने एक गाय का शिकार कर लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने जंगल की ओर आना-जाना बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नंगवारा से कटकुही मार्ग पर लगभग 200 से 500 मीटर की दूरी पर तेंदुए की मौजूदगी पाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों में तेंदुए ने दो से तीन गायों का शिकार किया है। इस घटना से गांव के लोग भयभीत हैं और रात के समय घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। इन निशानों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि यह एक वयस्क तेंदुआ हो सकता है, जिसकी उम्र लगभग पांच साल है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह टाइगर नहीं है और मौजूदा साक्ष्य तेंदुए की ओर इशारा करते हैं। मौके पर एक गाय का शव भी मिला है, जो कि शिकार का प्रमाण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *