नरसिंहपुर में नवजात बच्ची मिली:साकल रोड नहर किनारे छोड़ी, अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी

नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवजात बच्ची मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने करीब 15 से 20 दिन की इस बच्ची को साकल रोड नहर के पास छोड़ दिया था। राहगीरों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को छोड़ने वाले की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *