नरसिंहपुर जिले में एक नवविवाहिता के सुसाइड के अगले दिन उसके पति ने भी अपनी जान दे दी। यह घटना शनिवार को स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के बरगी ब्रिज के पास हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव मृतक की पहचान ग्राम नंदवारा निवासी राजाराम पिता मुन्ना के रूप में हुई है। स्टेशनगंज पुलिस के अनुसार, शनिवार को बरगी ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त राजाराम के तौर पर हुई। पत्नी ने जहर पीकर किया था सुसाइड जानकारी के अनुसार, राजाराम की पत्नी रेशमा (18) ने शुक्रवार को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के सदमे के बाद राजाराम ने यह कदम उठाया। स्टेशनगंज पुलिस ने राजाराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। टीआई बोले-जांच के बाद ही पता चलेगी असल वजह वहीं, नवविवाहिता रेशमा की मौत के मामले में कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि प्रकरण की जांच एसडीओपी स्तर से की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों आत्महत्याओं के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। जांच पूरी होने के बाद ही इन घटनाओं के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा।


