नरसिंहपुर में होटल कर्मचारी ही निकले लुटेरे, 66 लाख बरामद:4 आरोपी गिरफ्तार, रजिस्ट्री के लिए रखी राशि ले गए थे

नरसिंहपुर पुलिस ने होटल कुसुमवैली में हुई 75-80 लाख रुपए की लूट होटल के ही कर्मचारियों ने मिलकर की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 66 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए हैं। घटना सोमवार रात करीब 2:30 बजे की है। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीमों के साथ जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में होटल मैनेजर चंद्रेश रजक का व्यवहार संदिग्ध मिला, जिससे पूरी साजिश का खुलासा हुआ। नकली मारपीट और झूठी कहानी जांच में पता चला कि होटल कर्मचारी अनुज कुमार को वहां रखी बड़ी नकदी की जानकारी थी, जो होटल मालिक ने रजिस्ट्री के लिए रखी थी। उसने यह जानकारी मैनेजर चंद्रेश और अन्य साथियों को दी। आरोपियों ने वारदात को असली दिखाने के लिए नकली मारपीट की और झूठा अपराध स्थल तैयार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उनकी पोल खोल दी। चार आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में चंद्रेश रजक, राकेश कुमार शुक्ला, अनुज कुमार वाल्मीकि और मोनू उर्फ टुईया बंशकार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश और शेष राशि और हथियारों की बरामदगी में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *