नरसिंहपुर जिले में शनिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही घना कोहरा और ओस की बूंदों ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की गई। शनिवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 9 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कोहरे और ओस की बूंदें से बढ़ी ठंडक खेतों, सड़कों और वाहनों पर ओस की बूंदें साफ दिखाई दीं, जिसने ठंडक को और बढ़ा दिया। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण सुबह घर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई और उन्हें गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। रबी फसलों को कोहरे से पाले पड़ने की आशंका किसानों के अनुसार, तापमान में आई यह गिरावट और ओस का असर फसलों पर दिख रहा है, जिसे कुछ फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई है, जिससे सर्दी का एहसास और बढ़ेगा।


