नरहरपुर क्रीड़ा परिसर में मिला छात्र निकट के जंगल में जाकर छिपा था

भास्कर न्यूज । कांकेर नरहरपुर क्रीड़ा परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहा कक्षा सातवीं का लापता आदिवासी छात्र 24 घंटे बाद मैदान से ही बरामद कर लिया गया। अंधेरा होने पर वह जंगल से वापस मैदान में आ गया था। हालांकि उससे कुछ पूछताछ नहीं की गई है तथा परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। जिससे उसके परिसर से भागने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। छात्र पिनेश्वर हिड़को क्रीडा परिसर नरहरपुर के अन्य छात्रों के साथ 19 जनवरी को मिडिल स्कूल नरहरपुर पढ़ाई करने पहुंचा था। स्कूल में साथी छात्र निखिल पटेल से आपस में एक दूसरे को चिढ़ाने को कर दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद वह स्कूल से लापता हो गया। लापता छात्र की 19 जनवरी व 20 जनवरी के शाम तक नरहरपुर , कांकेर व धमतरी में तलाश की गई। लेकिन जब वह नहीं मिला तो क्रीडा परिसर अधीक्षक राजेंद्र कुंजाम स्टाफ के साथ गुमशुदगी लिखवाने नरहरपुर थाना जा रहे थे कि 20 जनवरी की शाम 7 बजे उसके मैदान में मिलने की जानकारी मिली। छात्र उसके पिता को ही मैदान में मिला। जिसके बाद उसे लेकर क्रीडा परिसर लाया गया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। प्रारंभिक पूछताछ में छात्र ने बताया वह स्कूल से भाग कर यहां वहां भटकता रहा तथा रात में एक होटल के सामने सोया था। इसे बाद सुबह वह निकट के नीलगिरी के जंगल चला गया था। रात व अंधेरा होने पर वापस मैदान आ गया। अधीक्षक राजेंद्र कुंजाम ने बताया छात्र को उसके पिता अपने साथ लेकर कुछ दिन के लिए घर ले गए हैं। उसके सामान्य होने पर उसे वापस लाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *