श्रीगंगानगर| महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई की ओर से मनरेगा महिला कर्मियों के साथ बैठक ग्राम पंचायत 3-ई छोटी व 2 एमएल में की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साइन वाले पत्र सौंप कर भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने, इसे समाप्त करने के प्रयासों एवं उसमें किए जा रहे बदलावों की जानकारी दी गई। कमला बिश्नोई ने सरकार की इस सोच को जनता के सामने उजागर करने और इसका विरोध करने का आह्वान किया।


