नरेगा संविदाकर्मी 3 मार्च से करेंगे आंदोलन:नियमित करने की रखी मांग, जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा

नागौर में नरेगा कार्मिक (ग्रामीण विकास) संघ की ओर से सोमवार को कार्मिकों ने नियमित करने की मांग को लेकर जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में संविदा रूल्स 2022 के बिंदु संख्या 20 के अनुसार स्क्रीनिंग कर कार्मिकों को नियुक्ति देने की मांग की गई। साथ ही बताया कि आगामी 20 फरवरी को आम बजट में सरकार द्वारा नरेगा कार्मिकों की मांगे नहीं मानने पर एक दिन का अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा तथा 3 मार्च को मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर समस्त नरेगा कार्मिक अनिश्चित कालीन अवकाश पर चले जाएंगे तथा कार्य बहिष्कार करेंगे। संविदा कार्मिकों ने ज्ञापन देकर कहा कि 10 मार्च तक मांगे पूरी नहीं होने पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा तथा 18 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद मेघवाल, भैराराम, बाबूलाल, मांगीलाल पोटलिया, बद्रीप्रसाद, नरेश कुमार पारीक, बनवारी लाल गौड़, सुनील कुमार शर्मा, दुर्गाप्रसाद, रामप्रसाद शर्मा, हिम्मत सिंह, ईश्वर सिंह, श्रवणसिंह, रतनलाल, सुल्तान, खुर्शीद आलम, मांगीलाल मेघवाल, जवानराम, हरदेवराम, राजूराम, ओमप्रकाश सहित जिले के नरेगा कार्मिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *