नरेश मीणा पर FIR, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी:भड़काऊ भाषण देने का आरोप; करौली में हुई थी बांध बनाने के विरोध में महापंचायत

अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में हारे नरेश मीणा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व भड़काऊ भाषण के आरोप में नरेश पर करौली के सपोटरा थाने में रविवार को FIR दर्ज की गई। यह FIR भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक विकास सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई। दरअसल, सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत जोड़ली में 21 नवंबर को महापंचायत हुई थी। महापंचायत प्रस्तावित डूंगरी बांध और पार्वती-कालीसिंध-चंबल (PKC) लिंक परियोजना के विरोध में बुलाई गई थी। इसमें हजारों किसान और ग्रामीण शामिल हुए थे। ग्रामीणों को आशंका है कि बांध बनने से उनकी जमीनें और गांव डूब क्षेत्र में आ जाएंगे। नरेश मीणा ने घोषणा की थी कि अगर 1 दिसंबर तक सीएम से वार्ता सफल नहीं होती है, तो 10 दिसंबर से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। महापंचायत में कई नेता शामिल हुए थे, जिनमें नरेश मीणा ने भी मंच से संबोधित किया था। आरोप है कि भाषण के दौरान उन्होंने पीएम और सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं। इनके वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। छवि खराब करने के आरोप
शिकायत में बताया कि नरेश मीणा ने संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे न केवल उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा, बल्कि पद की गरिमा का भी उल्लंघन हुआ। वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया- नरेश मीणा के खिलाफ सपोटरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। नरेश मीणा बोले- मेरे खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई गई है
नरेश मीणा ने कहा- मेरे खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई गई है। जिस व्यक्ति पर दबाव बनाकर FIR दर्ज कराई गई है, उसने खुद सोशल मीडिया पर आकर कहा कि मैंने यह रिपोर्ट नहीं दी है। यह झूठी है, नरेश मीणा पर कार्रवाई नहीं की जाए। हालांकि पुलिस पर दबाव है कि नरेश मीणा पर कार्रवाई की जाए। नरेश मीणा ने कहा- जब भी पुलिस कहेगी तो मैं सरेंडर करने के लिए तैयार हूं, लेकिन लोगों पर होने वाले अत्याचार, अन्याय के लिए लड़ता रहूंगा। नरेश मीणा SDM को थप्पड़ मारने के मामले में मिली जमानत की शर्त के तहत मंगलवार को टोंक के नगरफोर्ट थाने में उपस्थिति देने पहुंचे थे। पिछले साल SDM को मारा था थप्पड़
यह पहली बार नहीं है जब नरेश मीणा कानूनी विवादों में घिरे हों। नरेश मीणा ने 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में पोलिंग बूथ पर SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। समरावता गांव में हिंसा और थप्पड़ कांड में 14 नवंबर को नरेश को गिरफ्तार किया था। वह 8 महीने जेल में रहे थे। झालावाड़ स्कूल हादसे के मृतकों के आश्रितों और घायलों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर नरेश मीणा 25 जुलाई को धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस ने उसी दिन नरेश को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अगले दिन झालावाड़ जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने मेडिकल फेसिलिटी में बाधा डालने, एम्बुलेंस और ICU स्टाफ को अस्पताल में जाने से रोकने का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने 26 जुलाई को नरेश को थाने से ही गिरफ्तार कर लिया। 4 सितंबर को नरेश को जमानत मिली। …….. नरेश मीणा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
नरेश मीणा बोले- मेरे खिलाफ झूठी FIR दर्ज हुई:पुलिस दबाव में काम कर रही; ओम बिरला पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप नरेश मीणा बोले- जीता तो भ्रष्टाचारियों को गधे पर बैठाऊंगा:बेनीवाल ने कहा- पेपर लीक में जेल जाने से बचने के लिए उपचुनाव हारे डोटासरा नरेश मीणा को हाई कोर्ट से जमानत:कोर्ट ने कहा- क्या प्रदर्शन भी नहीं कर सकते; झालावाड़ स्कूल हादसे के विरोध में दिया था धरना SDM थप्पड़कांड के आरोपी नरेश मीणा जेल से आए बाहर:8 महीने जेल में रहे, समरावता गांव पहुंचे; बोले- यह एहसान कभी नहीं भूलूंगा राजस्थान में थप्पड़कांड के आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार:छुड़वाने के लिए समर्थकों ने दिनभर मचाया बवाल; बोले- पुलिस ने घरों में घुसकर मारा, गाड़ियां जलाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *