भास्कर न्यूज | सिल्हाटी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की ग्राम पंचायत नरोधी में नर्मदा कुंड के पास पार्क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके लिए शासन से 3 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि परदेशी पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य को लेकर काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में काम चल रहा है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, सियाराम वर्मा, नर्मदा प्रसाद, सरपंच चंद्रप्रकाश मानिकपुरी, उपसरपंच नरेंद्र चतुर्वेदी, तारण साहू, हुकुम चंद, पुसैय्या बाई, संगीता कोसरे, टीकम पाली समेत ग्रामीण उपस्थित थे।


