नर्मदांचल में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड:24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा रात का पारा; पचमढ़ी में पर्यटक ले रहे अलाव का सहारा

नर्मदांचल में सर्द हवाओं से मौसम में परिवर्तन हुआ है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह से हल्का कोहरा भी छाया रहा। दोपहर में तेज धूप रही। बीते कुछ दिनों से जिले के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को भी पिछले 24 घंटे में तापमान में भी 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। तापमान में गिरावट की वजह से जिले में ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया पंजाब की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही यूपी की ओर ऊपरी हवाओं का चक्रवात बन रहा है। इन दोनों के असर से नर्मदापुरम और आसपास के इलाकों में मौसम स्थिर बना रहेगा। यही कारण है कि जिलेवासियों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही साल के अंत में भी कंपकपा देने वाली ठंड पड़ने के आसार है। पर्यटकों को लुभा रहा पचमढ़ी का मौसम
जिले के साथ ही पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई। शनिवार की पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पचमढ़ी का मौसम भी पर्यटकों को लुभा रहा है। यही कारण है कि पचमढ़ी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अलाव का ले रहे सहारा, सुबह से खुशनुमा मौसम
पचमढ़ी में ठंड से बचने के लिए स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने आग जलाकर (अलाव) का सहारा ले रहे है। सुबह से घना कोहरा छाने से मौसम खुशनुमा हो रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय मे तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है। पांच रातों का न्यूनतम तापमान तारीख नर्मदापुरम पचमढ़ी 2 दिसंबर 14.4 7.2 3 दिसंबर 13.9 6.7 4 दिसंबर 15.7 6.7 5 दिसंबर 14.6 6.4 6 दिसंबर 10.2 5.2

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *