नर्मदापुरम के सोहागपुर में सूने मकान से चोरी:ताला तोड़कर 95 हजार कैश और जेवर ले उड़े चोर; कीटनाशक खरीदने के लिए रखे थे पैसे

नर्मदापुरम के सोहागपुर स्थित पलास परिसर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। अज्ञात चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और 95 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। फरियादी संतोष पटेल जब अपने गांव से वापस लौटे, तब चोरी का पता चला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली थी। सोहागपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव से लौटे तो ताला टूटा मिला
फरियादी संतोष पटेल पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि वह एक दिन पहले अपने गांव गए थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे जब वे वापस लौटे, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की वारदात हो चुकी थी। कीटनाशक खरीदने के लिए रखे थे रुपए
संतोष पटेल ने बताया कि घर में 95 हजार रुपए नगद रखे थे। यह रकम उन्होंने फसल के लिए कीटनाशक दवा खरीदने के लिए रखी थी। चोर नकदी के साथ-साथ पुराने सोने-चांदी के जेवर भी समेट ले गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऊषा मरावी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *