नर्मदापुरम में कल 3 घंटे बंद रहेगी बिजली:साईं ईडन पार्क, माखननगर रोड क्षेत्र में बिजली रहेगी बंद

नर्मदापुरम शहर में बिजली कंपनी द्वारा बिजली लाइन और फीडर का मेंटेनेंस किया जा रहा है। रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मेंटेनेंस का कार्य जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को जोन-2 क्षेत्र अन्तर्गत 11 केवी फीडर का मेंटेनेंस होगा। एई दीपक मिश्रा ने बताया नर्मदा टाउन 11 केवी फीडर के मेंटेनेंस के। चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जिस कारण चक्कर रोड चौराहे से माखननगर रोड की पूरी कॉलोनी, साईं ईडन पार्क, डिवाइन सिटी का कुछ हिस्सा, कुलामडी रोड की कालोनियों में बिजली बंद रहेगी। एई दीपक मिश्रा ने बताया विद्युत लाईन बन्द होने की जानकारी जनहित में प्रकाशित करने का कष्ट करें। यह क्षेत्र होगा प्रभावित
नर्मदा टाउन 11 केवी फीडर के मेंटेनेंस के चलते साईं ईडन पार्क, मंगलमय विलास, कुलामड़ी रोड़, पिंक एवेन्यू, बांके बिहारी निलय, बाबई रोड, डिवाइन सिटी एवं नर्मदा टाउन आदि क्षेत्र प्रभावित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *