नर्मदापुरम में जाने से पहले बरसा पानी:रात को 5 घंटे बारिश की वजह से तवा डैम के खोले गेट

नर्मदापुरम में मानसून की विदाई होने लगी है। जाते हुए भी मानसून बरस रहा है। रविवार रात को 8 बजे से तेज बारिश हुई। आधे घंटे जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। करीब 5घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। जिलेभर में भी कहीं कहीं बारिश हुई। तवा डैम के कैचमेंट एरिए में बारिश होने से रविवार रात 10 बजे डैम के 3 गेट 2-2 फीट तक खोले गए। मौसम में ठंडक घुलने से तापमान में भी गिरावट हुई। मौसम विभाग अनुसार फिलहाल तीन से चार दिनों तक बादल छाए रहने के साथ मध्य बारिश होती रहेगी। 10 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई संभव है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विनीता पटवर्धन ने बताया कि ओडिसा की ओर बने ऊपरी हवाओं के चक्रवातीय घेरे और बिहार से उत्तरी ओडिसा की ओर बन रही मानसून ट्रफ लाइन के कारण अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के प्रदेश से पूरी तरह जाने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं। 1 जून से 5 अक्टूबर तक औसतन 55.45 इंच बारिश दर्ज की गई है। तवा डैम से 10770 क्यूसेक पानी छोड़ रहे
तवा डैम के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही वर्षा से बांध में जल की आवक को देखते हुए, तवा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने के लिए रात 10 बजे से 3 गेट को 2 फीट खोलकर 10770 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा एवं नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *