नर्मदापुरम में जिलास्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा:प्रथम आने प्रतिभागी कल संभागीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

नर्मदापुरम के नर्मदा कॉलेज के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 28वां जिला स्तरीय ओपन युवा उत्सव हुआ। प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कविता, कहानी, लेखन, भाषण, लोक गायन, चित्रकला, लोक नृत्य भी हुए। प्रथम आने वाले प्रतिभागियों का चयन 4 जनवरी को होने वाली संभागीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अमिता जोशी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी मोनिका चौधरी, नित्य गोपाल कटारे, ओम प्रकाश शर्मा, बाबूलाल कदम, अशोक सोनी, निर्णायक स्वर्णलता छेनिया, अर्चना शुक्ला, शिखा साहू समेत अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *