नर्मदापुरम में गुरुवार रात को एक युवक द्वारा बेल्ट और लातों से एक व्यक्ति की बेरहमी से की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इतना ही नहीं युवक इतना आक्रोशित दिखा कि लोगों के रोकने के बावजदू उसने पत्थर उठाकर फेंका। जो सड़क किनारे खड़ी एक महिला को लगा। मारपीट की यह घटना गुरुवार शाम करीब 4.15 बजे की बताई जा रही है। वीडियो सामने आनेे के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट की घटना क्यों हुई, मारपीट करने वाला युवक और पीड़ित व्यक्ति कौन है। जिसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। वीडियो को देख साफ नजर आ रहा कि मारपीट करने वाला युवक काफी गुस्से से बेकाबू दिख रहा है। जिसे न पुलिस और न समाज का डर है। जो केवल सरेआम उक्त व्यक्ति को जमीन पर पटककर बेल्ट थप्पड़ से मार रहा है। वीडियो में दिख रहा कि मारपीट करने वाले युवक को दौड़कर एक युवती रोक रही। फिर कुछ लोगों ने भी छुड़ाकर उसे अलग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीड़ित का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। छेड़छाड़ या परेशान करने की आशंका मारपीट की घटना गर्ल्स स्कूल के गेट के पास की है। जहां से एक रास्ता होम साइंस कॉलेज की तरफ जाता है। मारपीट करने वाले युवक को एक युवती रोक भी रही। ऐसी आशंका है कि छेड़छाड़ या परेशान करने की घटना हो सकती है। थाने में नहीं शिकायत, जांच में जुटी पुलिस कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया मारपीट के संबंध में किसी भी प्रकार की कोतवाली थाने में शिकायत नहीं आई है। वीडियो के संबंध में जानकारी जुटा रहे है। मारपीट की वजह पता लगा रहे और पीड़ित, आरोपी की पहचान कर रहे है।


