नर्मदापुरम में दिन में धूप, सुबह-शाम चल रही सर्द हवाएं:मौसम वैज्ञानिक बोले- दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड

नर्मदापुरम जिले के मौसम में तीन दिन से परिवर्तन हो रहा है। कभी तेज ठंड तो कभी सामान्य ठंड पड़ रही। जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक में ठंड का असर कम था। तापमान में भी उछाल आया। लेकिन मंगलवार शाम से फिर से सर्द हवा चलने के साथ ठंड तेज हुई। बुधवार सुबह से सर्द हवा चल रही है। बादल होने से धूप छांव की स्थिति बनी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव यह स्थिति बन रही है। जिले में पिछले चार दिनों से रात के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पांच दिन में नर्मदापुरम में 4.8 डिग्री का उछाल आया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में 2.6 डिग्री तापमान बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव अगले दो बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। गुरुवार से तापमान में गिरावट होगी। जिससे फिर से तेज कड़ाके की ठंड दौर आएगा। मंगलवार को नर्मदापुरम में मंगलवार को दिन का तापमान 27.9 डिग्री रहा। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच दिनों का न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *