होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला होमगार्ड ऑफिस परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में जवानों ने आपदा प्रबंधन का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संदेश का वाचन किया। एयर लिफ्टिंग प्लेट से उठाया वाहन, भूकंप में आएगी काम
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘एयर लिफ्टिंग प्लेट’ का डेमो रहा। जवानों ने इसके जरिए एक भारी वाहन को हवा में उठाकर दिखाया। रस्सी के सहारे उतरे जवान, सांसद ने की तारीफ
परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने किया। इस दौरान एसडीआरएफ (SDRF) जवानों ने ऊंचाई से रस्सी के सहारे नीचे उतरने (Rappelling) का साहसिक प्रदर्शन किया। सांसद नारोलिया ने जवानों के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवान पूरी निष्ठा और जज्बे के साथ आपदा में लोगों की जान बचाते हैं। होनहार बच्चों और जवानों का सम्मान
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों, मेलों में ड्यूटी देने वाले सैनिकों और आपदा प्रबंधन में सहयोग करने वाले ‘आपदा मित्रों’ को सम्मानित किया गया। साथ ही, सैनिक परिवारों के उन बच्चों को भी पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए, जिन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, सेवानिवृत जिला कमांडेंट महेश हनोतिया सहित बड़ी संख्या में सैनिक और उनके परिजन मौजूद रहे। देखिए कार्यक्रम की झलकियां…


