नर्मदापुरम में 2 चचेरे भाइयों की हुई हत्या:एक का शव ट्रैक पर, दूसरे का जंगल में मिला; बैटरी डलवाने निकले थे, संदिग्ध के घर पुलिस तैनात

नर्मदापुरम के मनवाड़ा से लापता दो चचेरे भाइयों, शुभम कीर और करण कीर की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने दोनों के शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंका था। एक का शव बांसखापा में रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि दूसरे का शव बागरा तवा के जंगल में ट्रैक किनारे गिट्टी पर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में संदिग्ध आरोपी केवल कीर और उसके भांजे नवल को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। रविवार सुबह माखननगर अस्पताल में शुभम के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद पुलिस की पहरेदारी में गांव में अंतिम संस्कार किया गया। 17 दिसंबर की रात निकले, 18 को मिली करण की लाश मनवाड़ा निवासी शुभम कीर (22) और करण कीर (27) चचेरे भाई थे। शुभम गोपाल बिल्डर्स की जेसीबी चलाता था, जबकि करण उसी पर हेल्पर था। 17 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे दोनों स्कूटी में बैटरी डलवाने का कहकर घर से निकले थे। अगले दिन सुबह 10 बजे तक वे वापस नहीं लौटे और मोबाइल भी बंद थे। इसके बाद 18 दिसंबर को करण कीर का शव सोहागपुर के पास बांसखापा रेलवे फाटक के नजदीक ट्रैक पर मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। हाथ पर लिखे नाम और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद उसकी पहचान हो पाई थी। सख्ती से पूछताछ के बाद जंगल में मिली शुभम की बॉडी शुक्रवार को चक्काजाम के बाद पुलिस ने जांच तेज की। शक और फुटेज के आधार पर पुलिस ने केवल कीर और उसके भांजे नवल को उठाया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर शनिवार शाम दूसरे युवक शुभम कीर का शव बरामद हुआ। शव बागरा तवा रेलवे स्टेशन और तवा पुल के बीच जंगल में रेलवे ट्रैक से करीब 40 मीटर दूर गिट्टी पर पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। कपड़ों और हुलिए से परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। 25 किमी की दूरी पर मिले दोनों शव, पुलिस उलझी पुलिस के अनुसार, करण का शव सोहागपुर के गुरमखेड़ी क्षेत्र में बांसखापा रेलवे फाटक के पास खंभा नंबर 790/24 और 790/26 के बीच मिला था। वहीं, शुभम का शव बागड़ा तवा में मिला। इन दोनों स्थानों के बीच करीब 25 किलोमीटर की दूरी है। जबकि दोनों की स्कूटी मोहासा में मिली थी। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि मोहासा से दोनों युवक अलग-अलग स्थानों तक कैसे पहुंचे और उन्हें किस मकसद से वहां ले जाया गया। संदिग्ध का होटल है, घर के बाहर पुलिस का पहरा पुलिस ने जिस संदिग्ध केवल कीर को पकड़ा है, उसका मकान मनवाड़ा में मोहासा औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले मेनरोड पर स्थित है। मकान में ही एक होटल भी है। दूसरे शव की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केवल कीर के घर पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उसके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि हत्या का मामला है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है कि उनके साथ कितने साथी थे और हत्या क्यों की गई। शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मुक्तिधाम पहुंची महिलाएं, रोते हुए मांगी फांसी की सजा दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार के वक्त मुक्तिधाम तक पुरुषों के साथ परिवार की महिलाएं भी पहुंच गईं। बाद में एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके और ऊषा मरावी ने महिलाओं को समझाकर घर भिजवाया। महिलाएं रोते हुए कह रही थीं कि हमारे भाई-बेटे को जिस तरह मारा गया, हत्यारों को उससे बुरी मौत मिले। उन्हें फांसी की सजा दी जाए। ये खबर भी पढ़ें… रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला कुचले सिर वाला शव मिलने पर परिजनों का प्रदर्शन नर्मदापुरम में एक व्यक्ति का कुचले सिर वाला शव मिलने पर परिवार के लोगों ने स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बेटे की हत्या होने की बात कही है। इसी के विरोध में शुक्रवार को नर्मदापुरम-पिपरिया रोड़ पर दोपहर 1 बजे के बाद करीब 2 घंटे तक 2 किलोमीटर जाम लगा रहा। एम्बुलेंस और वाहन काफी देर तक नहीं निकल सके… पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *