स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार नर्मदापुरम समेत जिलेभर में सभी स्कूलों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम पीएम श्री नर्मदा कॉलेज परिसर में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने 3 हजार विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार और योग हुआ। जिले में प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ से लेकर सभी तहसीलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन हुए। आकाशवाणी के माध्यम से देशभर में एक समय पर एक साथ सूर्य नमस्कार हुआ। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने सूर्य नमस्कार की पूरी 12 स्टेप की। सूर्य नमस्कार से स्फूर्ति और ऊर्जा मिलती है, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा ‘सूर्य नमस्कार ओर योग्य से भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। आज युवा दिवस पर यहीं संदेश है कि सभी को योग्य, सूर्य नमस्कार करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से शरीर को स्फूर्ति, ऊर्जा मिलती है। स्वास्थ्य को भी लाभ और बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आने वाली पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि सूर्य नमस्कार शरीर के लिए क्यों जरूरी है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी रहे अनुपस्थित जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी नहीं पहुंचे। अधिकारियों ने भी किया योग
भाजपा के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में नदारत रहे। वहीं एडीएम राजीव रंजन पांडे, एएसपी अभिषेक राजन, संयुक्त संचालक डाक्टर मनीष वर्मा, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापति समेत अलग अलग विभागों के अधिकारी, स्कूली विद्यार्थियों ने सामुहिक सूर्य नमस्कार किया।


