नर्मदा जयंती पर अगर ड्रोन उड़ाया तो होगा जब्त:प्रशासन ने लगाई रोक, दो दिवसीय महोत्सव में लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

नर्मदापुरम में मां नर्मदा प्रकटोत्सव एवं नगर गौरव दिवस महोत्सव 3 और 4 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सेठानी घाट पर जलमंच से मां नर्मदा की पूजन करेंगे। लाखों श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने की संभावना है, जिनमें सेठानी घाट, कोरी घाट, विवेकानंद घाट समेत अन्य प्रमुख घाट शामिल हैं। नगर के अलग-अलग घाटों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) डीके सिंह ने ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नर्मदा जयंती पर कार्यक्रम स्थल से 1000 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर और यूएवी सहित किसी भी प्रकार की उड़ान पर रोक लगाई गई है। उल्लंघन पर होगी कार्रवाई अगर कोई इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो संबंधित ड्रोन को संदिग्ध मानते हुए नष्ट या जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही, ड्रोन संचालक और मालिक के खिलाफ ड्रोन रूल-2021 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *