नर्मदा लीकेज के कारण पानी की दिक्कत:कल इंदौर के 14 टंकियों में पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित

रालामंडल बायपास पर 1900 मि.मी व्यास की एम.एस.पाइन लाइन में हुए लीकेज के कारण शुक्रवार को भी कई जगह पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि, 14 जनवरी को ये लीकेज हुआ था। यह लीकेज उस जगह हुआ, जहां अंडर पास निर्माण का काम चल रहा है। ब्रिज निर्माण के कारण ट्रैफिक का ज्यादा दबाव पाइन लाइन पर था। इस समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट करने का निर्णय लिया। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया। गुरुवार की सुबह तक यह काम पूरा हुआ। ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट करने के बाद लीकेज सुधार काम शुरू किया गया। हालांकि यह पाइप लाइन एम.एस (माइल्ड स्टील) की है, इसे सुधार काम के लिए पहले खाली करना जरूरी है। वर्तमान में पाइप लाइन को खाली करने का काम किया जा रहा है। पाइप लाइन को राऊ कोल चौराहे पर स्थित वाल्व के माध्यम से बंद किया गया है। लीकेज सुधार कार्य रामकी कंपनी कर रही है। इस लीकेज के कारण शुक्रवार को कई क्षेत्रों की पानी की टंकियों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन टंकियों में रहेगी आपूर्ति प्रभावित
सिलिकॉन सिटी, स्कीम नंबर 140, कृषि नगर, रेडियो कॉलोनी, भूरी टेकरी, मित्र बंधु नगर, सर्व सुविधा नगर, तपेश्वरी, हारून कॉलोनी, खजराना, स्कीम नंबर 134, सांई कृपा, समर पार्क, बिचौली मर्दाना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *