भरतपुर के सभी संविदा कर्मी, निविदा नर्सेज, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल कर्मियों ने भर्ती की मांग को लेकर रैली निकाली। सभी की मांग है कि सरकार जल्द मेरिट और बोनस के आधार पर भर्ती निकाले। सभी अस्पतालों में अलग-अलग पद खाली पड़े हैं। 2 साल पहले सरकार ने भर्ती निकाली थी। उसके बाद से भर्ती नहीं निकाली गई है। CMHO ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली नर्सिंगकर्मी विशाल शर्मा ने बताया कि नर्सिंग पैरामेडिकल फार्मासिस्ट की भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की जा रही है। पिछली भर्ती साल 2023 में हुई थी। अस्पतालों में नर्सिंगकर्मी की जरूरत है। उसके बाद भर्ती के लिए कोई भर्ती नहीं निकाली जा रही। इसलिए सभी सरकार से मांग कर रहे हैं कि मेरिट और बोनस पर विज्ञापन जारी कर हमने जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए। जिसको लेकर CMHO कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जा रही है। 7 हजार रुपए में करवाया जा रहा काम गोपाल अग्रवाल ने बताया कि अस्पतालों में काफी नर्सिंगकर्मियों को लगाया गया है। उनसे बहुत कम पैसे में काम करवाया जा रहा है। जो परमानेंट भर्ती वाला नर्सिंगकर्मी काम कर रहा है, उसे हम सिर्फ 7 हजार रुपए में कर रहे हैं। यह शोषण हमारा बंद होना चाहिए। बोनस के आधार पर हमें भर्ती चाहिए। सरकार हमें परमानेंट भर्ती दे, जिससे हम अपने परिवार का अच्छे से पालन कर सकें।


