नर्सिंग इंस्टीट्यूट में गणतंत्र दिवस मनाया गया

बैकुंठपुर | राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक आत्मनिर्भर, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने की याद दिलाता है और हमें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर संस्थान परिसर को तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और देशभक्ति से ओत-प्रोत सजावट से सुशोभित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ध्वज फहराया गया। जिसे इंस्टिट्यूट के संचालक विनय राजवाड़े ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *