जयपुर | राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन ने सराहनीय पहल करते हुए गोशाला में नर सेवा के साथ गो-सेवा की। दुर्गापुरा गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व अन्य सदस्यों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। साथ ही सभी से गो-संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सेवा कार्य के दौरान प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ने राज्य सरकार से मांग की कि आगामी नियमित नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम भर्ती को बिना किसी बदलाव के पूर्व की भांति मेरिट और बोनस अंकों (10, 20, 30) के आधार पर ही कराया जाए।


