झालावाड़| मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में नर्सेज संघर्ष समिति के तत्वावधान में ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के आह्वान पर नर्सेज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी वार्डों में नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर नियमित सेवाएं देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। नर्सेज की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग एवं संविदा प्रथा पर रोक, नर्सिंग केडर की मूल संरचना की पुनः बहाली, आठवें वेतन आयोग में नर्सिंग से संबंधित न्यायसंगत सिफारिशें लागू करना सहित अन्य मांगें उठाई गई। आंदोलन का की अगुवाई लोकेश मीणा, राहुल रावल, सुधांशु हर्षवाल, चंचल सिंह, महेश गौर, योगेश सोनी, लक्ष्मीनारायण लोधा, पंकज वैष्णव, हिंद सक्सेना, विप्लव, सुरेंद्र, प्रियंका द्विवेदी, दीपेंद्र, पिंकी राठौर ने की।


