नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक मंगाए गए

कवर्धा| व्यापमं ने शैक्षणिक सत्र 2025 में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क ऑनलाइन आवेदन मंगाया है। इन प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। बीएससी नर्सिंग की संभावित परीक्षा 29 मई को 10 से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। एमएससी की संभावित परीक्षा 5 जून सुबह 10 से दोपहर 12.15 बजे, पोस्ट बेसिक नर्सिंग की संभावित परीक्षा 5 जून को दोपहर 2 से शाम 4.15 बजे तक जिला मुख्यालय बिलासपुर, रायपुर में होगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट vyapameg. cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *