नर्सिंग में भी ‘स्पेशलिटीज’ कोर्सेज, 7 संस्थानों में प्रवेश परीक्षा अनिवार्य

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने मेडिकल की तर्ज पर अब नर्सिंग में 11 तरह के स्पेशलिटी कोर्स प्रारंभ किए हैं। कोर्सेज में सीटों की संख्या 20-20 होगी। 7 नर्सिंग कॉलेजों में कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जयपुर, आरयूएचएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर एवं भरतपुर शामिल है। नए कोर्सेज में सीटों में 50 फीसदी कोटा इन सर्विस कैटेगरी और 50 फीसदी फ्रेशर के लिए होगा। न्यूनतम योग्यता जीएनएम है। बी.एससी नर्सिंग एवं एम.एससी नर्सिंग वाले भी योग्य होंगे। सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वालों को टेस्ट देना होगा, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल की तर्ज पर शुरुआत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *