नर्सिंग संघर्ष समिति ने किया लिखित परीक्षा का विरोध:मेरिट-बोनस अंकों से भर्ती और बजट में पद सृजन की मांग

चौमूं में नर्सिंग संघर्ष समिति 2025 के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान नर्सिंग कर्मियों ने भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का विरोध करते हुए मेरिट प्लस बोनस के आधार पर नियुक्ति की मांग रखी। नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 7 से 8 वर्षों से मात्र 7000 रुपए मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके अनुभव का लाभ नहीं मिल रहा है। समिति ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था से कोचिंग माफिया को फायदा हो रहा है और वर्षों से काम कर रहे अनुभवी नर्सिंग कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। संघर्ष समिति ने आगामी बजट सत्र से बड़ी उम्मीद जताते हुए 12 हजार नर्सिंग और 7 हजार एएनएम पदों के सृजन की मांग रखी। साथ ही, संविदा पर कार्यरत नर्सिंग कर्मियों को बोनस अंक देकर स्थायी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने नर्सिंग कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को बजट सत्र में सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा। इस मुलाकात के बाद नर्सिंग कर्मियों में बजट से ठोस निर्णय की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर सुनील कुमार सैनी, दीपक बागड़ा, पवन चोपड़ा, विजेंद्र यादव, बाबूलाल कुमावत, कन्हैयालाल सैनी, जेपी शर्मा, शंकर यादव, अंकित शेरावत और शिवराज सहित कई नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *