नर्सेज और पैरामेडिकल भर्ती जारी करवाने की मांग

भास्कर न्यूज | बाड़मेर आगामी मेरिट एवं बोनस अंक आधारित नर्सेज व पैरामेडिकल भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी करवाने की मांग को लेकर सोमवार को बाड़मेर में नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की ओर से यह ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई दिया गया। साथ ही जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में लंबे समय से नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियमित भर्ती लंबित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। संविदा एवं निविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने मांग की कि आगामी भर्ती विज्ञापन मेरिट एवं बोनस अंक के आधार पर जारी किया जाए, ताकि वर्षों से सेवाएं दे रहे अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों को न्याय मिल सके। टीम नर्सेज के दिलीप त्रिवेदी ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी कोरोना काल सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में निरंतर सेवाएं देते आए हैं। ऐसे में उनके अनुभव और सेवा अवधि को भर्ती प्रक्रिया में उचित महत्व दिया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जिला प्रशासन और भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति सकारात्मक निर्णय लेगी। इस दौरान जोगेंद्र सहारण, छगन धनदे, जसवंत सिंह, रूप कड़वासरा, भल्ला राम, मानवेंद्र सिंह, राजू सोनी, जय सिंह, लोकेंद्र सिंह, महेश विश्नोई, सुखदेव रामावत, संगीता, कमला, नूरी, धन्नी, गंगा, मेहराज, अमीन खान, सांगा राम, महेश सोनी, लक्ष्मण, दुर्गा राम, उगम, सुलेमान खान, प्रकाश जीनगर, कल्पेश सेजू, आरती, प्रेमलता, ज्योति, मेराज, दीपक जेलिया, दिनेश कुमार, विजय सिंह, लोकेश कुमार, मोहित शर्मा, भूर सिंह, किशोर सिंह, भरत कुमार सहित बड़ी संख्या में नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *