नर्स प्रैक्टिशनर को अवॉर्ड हासिल हुआ

लुधियाना| दयानंद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की एडवांस्ड नर्स प्रैक्टिशनर तान्या खोखर को अवॉर्ड हासिल हुआ है। उनके वैज्ञानिक पेपर मौखिक प्रस्तुति के लिए चौथे पीजीआई-एमईआर नेशनल क्रिटिकल केयर नर्सिंग कॉन्फ्रेंस (एनसीएनसीओएन-2025) पीजीआई-एमईआर चंडीगढ़ में द्वितीय पुरस्कार और इमर्जिंग स्कॉलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तान्या खोखर ने डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट अनित जोसेफ और एसोसिएट प्रोफेसर कपिल शर्मा का धन्यवाद किया। डीएमसी एंड एच मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता ने तान्या को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. जीएस वांडर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रथाओं को आगे बढ़ाने में अनुसंधान और नवाचार महत्वपूर्ण हैं। एनसीएनसीओएन-2025 में तान्या का समर्पण और उपलब्धि डीएमसीएंडएच द्वारा बनाए गए मूल्यों और मानकों को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *