नर्स से छेड़छाड़ का प्रयास, 2 काबू

अमृतसर | थाना रामदास पुलिस ने ड्यूटी पर जा रही नर्स से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को काबू किया है। पीड़िता मनदीप कौर ने बताया कि सिविल अस्पताल अजनाला में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत है। 26 दिसंबर को पैदल बस अड्डे की ओर जा रही थी, जैसे ही दियाल भट्टी के पास पहुंची तो गांव के ही रहने वाले गगन मसीह और विलसन मसीह ने रास्ता रोक लिया। दोनों ने छेड़छाड़ की नीयत से हमला कर दिया। किसी तरह खुद को बचाया और भागकर घर की ओर दौड़ी। इस दौरान चाचा विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को काबू करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *