नवकार महामंत्र के जाप से गूंजा आकाश, जीव दया की शपथ के साथ विश्व शांति की कामना

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप के साथ आकाश गूंज उठा। धर्म, ऊर्जा, और मानवता एक साथ आए और नवकार महामंत्र के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को सकारात्मकता और शांति का उपहार दिया गया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में विविध धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। हजारों लोगों ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व में शांति की कामना की। जैन समाज के लोगों ने बुधवार को जीव दया यात्रा निकाल कर जीव दया की शपथ ली। धार्मिक प्रश्नों पर आधारित एवं धार्मिक क्रिकेट का आयोजन भी किया गया। जिसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं धर्म को जानने के साथ आनंद उठाया। राजनांदगांव भी इस ऐतिहासिक क्षण का अभिन्न अंग बना। जैन बगीचा, सदर बाज़ार में हुए आयोजन में प्रातः काल से ही आध्यात्मिक ऊर्जा की अनूठी अनुभूति हुई। 3000 से अधिक प्रतिभागी, जो विभिन्न धर्मों और समुदायों से थे, ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन बुधवार सुबह 6 बजे वर्धमान स्थानक भवन सदर बाजार से भव्य जीव दया यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। जैन समाज के लोगों, अतिथियों ने प्रोजेक्टर से माध्यम से सुना प्रधानमंत्री का संबोधन जैन बगीचे के नए हाल में उपस्थित जैन समाज के अलावा अन्य अतिथियों एवं लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व नवकार दिवस के अवसर पर दिया गया संबोधन भी प्रोजेक्टर के माध्यम से सुना। इस दौरान सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, कलेक्टर संजय अग्रवाल, केसीजी कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, एसपी मोहित गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग में मौजूद रहे। नवकार इलेवन की टीम विजेता, सिद्धम उप विजेता धार्मिक प्रश्नों पर आधारित धार्मिक क्रिकेट स्पर्धा हुई। जिसमें जैन समाज की महिलाओं ने रोचक प्रश्नों के उत्तर दिए। क्रिकेट स्पर्धा की तरह रन दिया गया। फाइनल मैच की विजेता नवकार 11 महिला टीम रही उपविजेता टीम श्री सिद्धम रही। उन्हें आयोजन समिति ने पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के संरक्षक मनोज बैद, संयोजक अजय सिंगी, सह संयोजक ललित भंसाली, उपाध्यक्ष विजय कांकरिया आदि मौजूद थे। दिगंबर जैन मंदिर डोंगरगढ़ में भी नवकार दिवस मनाया विश्व नवकार दिवस पर सकल जैन समाज के तत्वावधान में दिगंबर जैन मंदिर डोंगरगढ़ में नवकार महा मंत्र का जाप सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर 9:40 बजे तक हुआ। जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए देश में एकता का परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *