नवचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के साथ शुरू

भास्कर न्यूज | पदमा प्रखंड के ग्राम जीहू में सात दिवसीय श्री श्री 1008 नवचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ । कलश यात्रा में 551 कन्याएं एवं श्रद्धालु महिलाओं ने अपने सर पर कलश लेकर यात्रा की शुरुआत की । कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर क्षेत्र के विभिन्न टोला, मोहल्ला से गुजरते हुए चोढ़ी नदी पहुंचा ,जहां पूरे विधि विधान के साथ जलाभिषेक करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर कलश का स्थापना किया गया। इस कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए । यज्ञ समिति के अधिकारियों ने विधायक का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया । मौके पर विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता शांति और आध्यात्मिक उन्नति के प्रतीक है l कहा धर्म और संस्कृति हमारी पहचान है, हमें इन्हें संजोकर रखना चाहिए । यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि अनुष्ठान के दौरान जागरण, महाआरती एवं आगामी 6 मार्च को भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा । कलश यात्रा में जिप सदस्य बसंत नारायण, मेहता भुनेश्वर,कमांडो मेहता ,लालधारी मेहता, खिरोधर मेहता, अजय कुमार मेहता, गोविंद मेहता, सत्येंद्र मेहता, तेज नारायण मेहता महावीर मेहता ,नागेश्वर मेहता ,बैजनाथ मेहता ,विनोद मेहता ,संदीप मेहता ,रंजीत मेहता ,कांग्रेस नेत्री रेणु देवी, प्रमोद मेहता, चंद्रधारी मेहता, जय नारायण मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *