नवजात का शव कुत्ता मुंह में दबाकर घूम रहा था:मंडला में लोगों ने देखा, पुलिस ने कहा- डीएनए टेस्ट करवाएंगे

मंडला जिले के नैनपुर नगर के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार को लोगों ने एक कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव देखा। बस्ती में भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ता मासूम के शव को अपने मुंह में दबाकर कहीं से ला रहा था। आशंका है कि किसी ने नवजात को झाड़ियों या सुनसान जगह पर फेंक दिया था, जहां से कुत्ता उसे उठा लाया। लोगों ने घटना की जानकारी नैनपुर पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है ताकि यह पता चल सके कि कुत्ता शव को किस दिशा से लेकर आया था। शिशु का कराया जाएगा DNA टेस्ट थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चा पूरी तरह विकसित लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बच्चे का डीएनए (DNA) सैंपल भी ले रही है ताकि उसके माता-पिता का सुराग लगाया जा सके। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मासूम को किसने और क्यों मरने के लिए लावारिस छोड़ दिया था। पुलिस आसपास के अस्पतालों और प्रसव केंद्रों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही वार्ड के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों का पता जल्द लगा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *