नवजात के शव को दफनाकर लौटे रहे जीजा-साले की मौत:चार बेटियों के बाद हुआ था बेटा, जन्म के बाद ही दम तोड़ा; हादसे में पिता की भी जान गई

झालावाड़ में नवजात बेटे के शव को दफना कर लौट रहे युवक और उसके जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा डग नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर डोडी फेंटा तिराहे पर शुक्रवार देर शाम हुआ। डग थाना एएसआई रतनलाल ने बताया- बाइक सवार तीन युवक झालावाड़ से डग लौट रहे थे, जो हाल ही में डग खेल मैदान के पास रह रहे थे। डोडी फेंटा तिराहे के निकट अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सनी (30) पुत्र बच्चू और उसके जीजा मेहुल की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक भूपक ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से तीनों को डग हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां साले सनी और जीजा मेहुल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल युवक भूपक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झालावाड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। नवजात के शव को दफना कर लौट रहे थे परिजनों के अनुसार, चार बेटियों के बाद सनी के यहां बेटा हुआ था। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। शव को दफनाने के लिए सनी अपने जीजा मेहुल और भूपक के साथ बाइक से गया था। झालावाड़ में शव दफनाने के बाद वे वापस डग लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मेहुल के चाचा कालू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को गुजरात ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *