नवजात भ्रूण को कुत्ते ने नोंचा:भानुप्रतापपुर में खुले में मिला भ्रूण, तस्वीर वायरल होने के बाद फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक नवजात भ्रूण खुले में मिला है। सोमवार देर रात एक कुत्ते ने इसे नोच डाला। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना भानुप्रतापपुर शहर के सुभाष पारा क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने देर रात करीब 1 बजे एक कुत्ते को भ्रूण नोचते हुए देखा। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने भ्रूण को खुले में फेंकने वाले और गर्भपात कराने वाले अस्पताल की निंदा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस ने वायरल तस्वीरों के आधार पर भ्रूण की तलाश की, लेकिन अब तक शव का पता नहीं चल पाया है। पुलिस गर्भपात कराने वाले अस्पताल और भ्रूण को फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और इस संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *