पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की बयानबाजी से पूर्व मंत्री अनिल जोशी भी भड़क गए हैं। अनिल जोशी ने कौर को आपराधिक मानहानि का लीगल नोटिस भेज दिया है। जोशी ने कहा कि वह माफी मांगें वर्ना उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे। नवजोत कौर ने मंगलवार को पटियाला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- 4 लाख बंदा आता है रैली में, राहुल जी को तो पता नहीं, नीचे सीटें कौन बेच रहा। अब पंजाब में कोई लॉबी नहीं बैठी है और यहां पर कितनी ही सीटें बिक गईं। उन्होंने कहा- अनिल जोशी बेचारा, इतने पैसे देकर जॉइनिंग की है। अब पता चला कि फ्रस्टेड होकर अकाली दल में जा रहा है। 6 बार का हारा हुआ बेचारा, ये एक सीट पर 3-3 लोगों को प्रमोट कर रहे हैं। अनिल जोशी पहले भाजपा से अकाली–BJP गठबंधन की सरकार में मंत्री रहे। फिर अकाली दल में शामिल हो गए। इसके बाद कांग्रेस में चले गए। नवजोत कौर सिद्धू को यह चौथा लीगल नोटिस है। इससे पहले गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, तरनतारन उपचुनाव में उम्मीदवार रहे करणबीर बुर्ज और तरनतारन कांग्रेस के जिला प्रधान राजबीर सिंह भुल्लर ने उन्हें नोटिस भेज चुके हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…


