नवधा रामायण का समापन, मं​डलियों ने दी प्रस्तुति

बिर्रा | नवयुवक नवधा रामायण समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से समलाई चौक स्कूल पारा बोरसी में अखंड नवधा रामायण के अंतर्गत मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 मानस मंडलियों का चयन किया गया था, जिनमें से 14 मंडलियां करनौद, नगझर, बोरदा सक्ती, बिरगहनी, सेंदूरस, दर्राभाठा, केरा, कोरबा, उदयभाठा, परसापाली, करही, बसना और पेंड्री से शामिल हुईं। मंडलियों ने गायन, वादन, वाद्ययंत्र और प्रवचन के माध्यम से रामभक्ति की मनमोहक प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान जीवन ज्योति मानस मंडली सेंदूरस, तृतीय बिरगहनी, चतुर्थ केरा, पंचम दर्राभाठा, षष्ठम नगझर तथा सप्तम करनौद को मिला। सभी विजेताओं को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में आचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। अखंड नवधा रामायण का समापन यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *