बोकारो | भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से कार्निवल हॉल रांची में आयोजित संगठन पर्व समारोह में सम्मिलित होकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने बधाई दिया। कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। वह बूथ से प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का लाभ संगठन को मिलेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला महामंत्री संजय त्यागी, उपाध्यक्ष धीरज झा, टिंकू तापड़िया, रामलाल सोरेन, पन्नालाल कांदू, मंतोष ठाकुर, अविनाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।


