नवनिर्मित रनिंग रूम की दीवारों में आई दरार

बंडामुंडा| चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा रेल एडीईएन के अधीनस्थ डूमरता में नव निर्मित रनिंग रूम की बाउंड्रीवॉल में दरारें आ रही हैं। छले साल 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर डूमरता स्थित रेलवे रनिंग रूम का उद्घाटन किया गया था। लेकिन उद्घाटन के महज पांच महीने बाद ही पूरे भवन के अलग-अलग हिस्सों में दरारें दिखने लगी हैं। लोगों का कहना है कि उद्घाटन के दौरान ही इस भवन में दरारें नजर आने लगी थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा लीपापोती कर किसी तरह इसे छिपा दिया गया था। इस भवन का बुरा हाल इस ओर इशारा कर रहा है कि भवन के निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *