भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम पंचायत मामा भांचा के नवनिर्वाचित सरपंच धर्मेंद्र साहू ने जनता से किए वादों को बगैर पदभार ग्रहण किए। उन्होंने केन्द्र सरकार का जल जीवन मिशन योजना के तहत नल जल योजना में पानी टंकी के लिए बोर खनन का कार्य को प्राथमिकता दिया। उन्होंने कहा कि लोगांे को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ िदलाया गया। साथ ही जिन लोगों को भवन की जरुरत है। उन्हें पक्का आवास भी दिया जाएगा। ताकि बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। निर्वाचन के बाद उन्होंने पूजा कर बोर खनन कार्य का प्रारंभ किया, ताकि जनता को केंद्र सरकार कि योजना हर घर नल जल को सफल बना कर जनता को पानी कि समस्या से निजात दिला सकें। इस मौके पर श्री राम मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक विजय दीवान, अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, टिकेश साहू, मनोज गोस्वामी, राजकुमार साहू, नरेश जैन, नंदलाल पटेल, खुबलाल चक्रधारी, लिलेश्वर साहू, शिव ध्रुव, अर्जुन चक्रधारी, टाकेशवर साहू, सहित ग्रामीण जन मौजूद थे।


