बोकारो | हैवी मेंटेनेंस और फाउंड्री के कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित सीटू महामंत्री आरके गोरांई का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कारपोरेट घरानों की पक्षधर है। नए लेबर कोड लागू करने के बाद लंबे मजदूर आंदोलन से हासिल कानून एक झटके में खत्म हो जाएगा। काम के घंटे, ट्रेड यूनियन अधिकार, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी खत्म होगी। सेल के कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को एक साथ लड़ाई में जाना होगा। मौके पर एसके पासवान, एसके वर्धन, राजेश लकड़ा, एके गोसाई, वाहिद अंसारी आदि थे।


