नवपदस्थ कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया:मरीजों से मिले, बेहतर सुविधाओं और अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए

कोरबा के नव पदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 20 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही चिकित्सकों और मरीजों से मुलाकात कर चिकित्सा सुविधाओं और अन्य सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के इलाज में कोई कमी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन के साथ विस्तार योजना पर भी चर्चा की और सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य में कोई रुकावट न आए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।क मरीजों से भोजन की ली जानकारी कलेक्टर ने वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से समय पर मिलने वाले इलाज और भोजन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान, उन्होंने सड़क हादसे में घायल एक मरीज से कहा कि यदि हेलमेट लगाया होता तो शायद यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने प्रसव के बाद स्वस्थ बच्चे को जन्म देने वाली मां को बधाई दी और उनका भी हालचाल पूछा। निर्माणाधीन रसोई कक्ष का किया निरीक्षण कलेक्टर ने महिला और पुरुष वार्ड के अलावा निर्माणाधीन रसोई कक्ष का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और मात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ब्लड बैंक, ओएसटी सेंटर, टीबी रोग कक्ष, ओपीडी कक्ष, मेडिकल स्टोर, जिला शव कक्ष और मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार का भी जायजा लिया। सुविधाओं की जांच की पर दिया जोर निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद थे। चिकित्सकों ने कलेक्टर को अस्पताल की वर्तमान स्थिति और भविष्य में होने वाले सुधारों की जानकारी दी। दुदावत ने चिकित्सा उपकरणों और अन्य सुविधाओं की जांच की और जोर दिया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशासनिक और अस्पताल प्रबंधन का पूरा सहयोग रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *