भास्कर न्यूज | दाढ़ी नगर के सकरी नदी किनारे स्थित मिनी स्टेडियम में नवयुवकों द्वारा फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण बाद उसकी देखभाल, सुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। सभी पौधों में ट्री-गार्ड लगाया गया ताकि उसे मवेशियों से बचाया जा सके। पौधे के देखभाल के लिए नियमित रूप से पौधों में पानी डालने के लिए तैयारी की गई है। क्रिकेट खिलाड़ी विजय साहू, मोनू देवांगन, ढालेंद्र साहू, भोकेश साहू, केतन देवांगन, अश्वनी साहू, गौतम साहू ने बताया कि क्रिकेट प्लेयर द्वारा पौधा रोपण किया गया, जिसमें 6 छायादार पौधा ट्री-गार्ड के साथ लगाया गया। सभी रोपित पौधों के देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी युवकों द्वारा ली गई है। पहली बार मिनी स्टेडियम परिसर में पौधारोपण की शुरुआत की गई है। युवकों ने कहा कि धीरे-धीरे पौधारोपण अभियान का विस्तार किया जाएगा। श्मशान घाट व सड़क किनारे स्थित शासकीय भूमि में फलदार व छायादार पौधे लगाए जाएंगे। बता दे कि दाढ़ी नगर के श्मशान घाट के आसपास कुछ लोगों द्वारा बरगद, नीम व अन्य पौधे रोपित किए गए है। देखभाल के अभाव में पौधे जीवित नहीं है। इसलिए क्रिकेट प्लेयर खिलाड़ी संघ द्वारा मिनी स्टेडियम परिसर में रोपित पौधों के साथ ट्री गार्ड भी लगाया गया है।


