नवरात्र के पहले दिन बिकी 500 कारें व 1000 दोपहिया, पिछले साल से ढाई गुना ज्यादा

जीएसटी में कटौती से नवरात्र के पहले ही दिन रांची के बाजार खिल उठे। कार-बाइक और इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कार-बाइक की देर रात तक डिलीवरी हुई। ऑटोमोबाइल्स डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन करीब 500 कारें और 1000 दोपहिया की बिक्री हुई। पूरे नवरात्र में 5000 से ज्यादा कारें और 8000 बाइक बिकने का अनुमान है, जो पिछले साल से ढाई गुना ज्यादा है। किशोरगंज स्थित महालक्ष्मी सुजुकी के संचालक निखिल गोयल ने कहा कि पिछले साल हमने नवरात्र के पहले दिन सिर्फ 8 बाइक की डिलीवरी दी थी, जबकि सोमवार को 22 बाइक बिकी। नवरात्र में 100 और​ बिकेंगी। दोपहिया वाहनों की भी हो रही रिकॉर्ड बिक्री, बुकिंग भी भरपूर… {रॉयल इनफील्ड लालपुर: नवरात्र के पहले दिन 64 गाड़ियों की डिलीवरी दी। पिछले साल नवरात्र के पहले दिन 20 दोपहिया की बिक्री हुई थी। संचालक विशाल खन्ना ने बताया कि इस नवरात्र में 200 गाड़ियों की बुकिंग है, जो पिछले साल से तीन गुना ज्यादा है। डीलर बोले- इस नवरात्र 5000 से ज्यादा कारें और 8000 दोपहिया बिकने का अनुमान कांके रोड स्थित मारुति कारों के विक्रेता प्रेमसंस मोटर के सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार ने कहा कि सोमवार को 70 कारों की डिलीवरी हुई। पिछले साल नवरात्र में 35 कार बिके थे। अभी नवरात्र में 1000 कार बिकने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस शुभ महीने में अभूतपूर्व बिक्री हो रही है। इधर टाटा की गाड़ियों के डीलर राइजिंग ऑटो विल्स के सीईओ प्रशांत शेखर ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन उनके शोरूम से 17 कारों की डिलीवरी हुई। पिछले साल नवरात्र के पहले दिन 5 कार बिकी थी। इस नवरात्र में 100 कारों की बुकिंग है। अभी नई बुकिंग भी आएगी। जेपी हुंडई के संचालक ऋषभ चौधरी ने बताया कि पहले दिन 32 गाड़ी की डिलीवरी दी। पिछले साल 10 गाड़ी बिकी थी। इस नवरात्र में 200 गाड़ी की बुकिंग है। हुंडई वेन्यू पर 1.34 लाख और एक्टिवा पर 6881 रु. की बचत हुंडई की वेन्यू कार की एक्स शोरूम कीमत 13,52,600 रुपए थी, जो जीएसटी घटने के बाद अब 12,18,362 रुपए हो गई है। यानी इस कार पर 1,34,238 रुपए की जीएसटी बचत है। वहीं, दुपहिया में एक्टिवा की एक्स शोरूम कीमत 90389.30 थी जो घटकर 83507.30 रुपए हो गई। इसमें 6881.76 रुपए का बचत हो रही है। जीएसटी घटने का फायदा तो ग्राहकों को मिल ही रहा है, साथ में रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के पैसे भी कम लग रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प मेनरोड: संचालक हेमंत जैन ने कहा कि इस बार खूब बिक्री हो रही है। सोमवार को 26 दोपहिया बिकी। नवरात्र में 250 की ​बुकिंग है। उन्होंने कहा कि पिछले साल नवरात्र में 110 गाड़ियां बिकी थीं। प्रेमसंस होंडा हरमू रोड: सीईओ अरुण राजगढ़िया ने कहा कि सोमवार को उनके शोरूम से 150 दो​पहिया की बिक्री हुई। पिछले साल नवरात्र के पहले दिन 45 दोपहिया बिकी थीं। नवरात्र में 500 गाड़ियों की बुकिंग है। -शेष पेज 13 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *