नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा की हुई पूजा

भास्कर न्यूज | जामताड़ा नवरात्रा पर नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मीरगा गांव में ग्राम सोलह आना समिति के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्रद्धालु शिबू मंडल ने कलश स्थापना की परंपरा को इस वर्ष भी आगे बढ़ाया। भक्तजनों ने जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा में ग्रामीण माताएं, बहनें और भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गांव के समीप स्थित नदी से जल भरकर लौटे। श्री मंडल ने कहा कि माता रानी की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने ग्रामीणों से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। आयोजकों ने बताया कि 29 सितंबर को मीरगा ग्राम में धार्मिक झांकी और भक्ति जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मुखिया कृष्णा, संजय ओझा, गोवर्धन मंडल, भूदेव मंडल, परमेश्वर मंडल, संजीत कुमार, मुकेश मंडल, बलराम मंडल, अमीन मंडल, रोहित मंडल, विशाल मंडल, प्रदीप मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *