नवरात्र का शुभ मुहूर्त भाजपा के कई नेताओं के लिए अच्छे दिन लेकर आ सकता है। पार्टी सूत्रों के मिली खबर के मुताबिक इस बीच निगम मंडल की नियुक्तियां हो सकती हैं। सरकार पिछले कुछ दिनों से इसे लेकर तैयारियां कर रही थीं। अब करीब करीब नाम तय हैं, सूची जारी की जा सकती है। PM नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा है। इसे लेकर पिछले सप्ताह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री से मुलाकात करने दिल्ली गए थे। जब लौटे तो उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्री मंडल और निगम मंडल की नियुक्तिों का काम होगा। मंगलवार को इसे लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से कहा- संगठन के चुनाव हुए, नगरीय निकाय के चुनाव, पंचायत के चुनाव हुए और अभी हमारे संगठन के मंडलों की कार्य समिति का गठन, जिले की कार्य समिति का गठन यह सब भी होने वाला है । जहां तक निगम मंडलों की नियुक्ति का विषय है, मुख्यमंत्री जी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से चर्चा करके इस पर जल्द ही निर्णय करेंगे। 3 दर्जन नामों की लिस्ट बनने की चर्चा
भाजपा संगठन में चर्चा है कि तीन दर्जन से अधिक नेताओं के नाम तय किए गए हैं। 10 से 12 नेताओं के नामों के एलान के साथ एक-एककर सूची आ सकती है। इसमें अब तक संगठन स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे, चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी लीड दिलाने वाले और कई सालों से अच्छे पदों की राह तक रहे नेताओं को शामिल किया जा रहा है। मगर चौंका सकती है भाजपा
पहली लिस्ट में प्रवक्ता, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई नाम लगभग तय हैं। इनके अलावा संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता में से किसी एक को निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जारी है। निगम-मंडलों, बोर्ड और आयोग में नियुक्तियां दो चरणों में होगी। पहली लिस्ट में 16 नामों पर सहमति बनी है। ये लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। चर्चा से बाहर कुछ नामों को भी जगह देकर भाजपा चौंका सकती है। इन निगम-मंडलों में होगी पहले नियुक्ति सदस्यता अभियान और चुनावी परफॉर्मेंस बनेगी आधार
भाजपा नेताओं के अनुसार, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए फॉर्मेट तैयार किया गया है। इसमें दावेदार की परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दी गई है। संगठन के सदयस्ता अभियान, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान परफॉर्मेंस कैसा रहा? पंचायत चुनावों में कितना किसका असर रहा ये पार्टी देख रही है।
संगठन में बड़े बदलाव नहीं होंगे
खबर है कि संगठन में कुछ प्रकोष्ठ और विभाग में बदलाव होंगे, नई टीम तैयार होगी, मगर बड़े बदलाव की आशाएं अधिक नहीं हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह किरणदेव का पुन: अध्यक्ष बनाया जाना है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन की टीम में कोई खास छेड़छाड़ नहीं करना चाहते, कम से कम अगले चुनावों से पहले तो नहीं।
एक लिस्ट हो चुकी है वायरल
अगस्त 2024 में निगम-मंडल के अध्यक्ष पदों की एक लिस्ट वायरल हो चुकी है। इस वायरल लिस्ट को बीजेपी नेताओं ने फर्जी करार दिया था। ये लिस्ट सोशल मीडिया में बने बीजेपी के समर्पित समूह भाजपा महाभारत चक्रव्यूह में वायरल हुई थी। लिस्ट वायरल होने के बाद पार्टी नेता दबी जुबान में चर्चा कर रहे हैं कि इनमें से कुछ को मौका जरूर मिलेगा।
मंत्री मंडल में अब एलान कभी भी


